
आज दिवाली का पर्व पर चंडीगढ़ में 2 घंटे ही चला सकेंगे पटाखे
चंडीगढ,24 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) आज दिवाली का पर्व है दूसरी ओर शहर की इको-फ्रेंडली और कम धमाके वाले पटाखे जला पर्यावरण और स्ट्रीट एनिमल्स को भी बचाने की जिम्मेदारी है।चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए सिर्फ 2 घंटे (रात में 8 से 10 बजे) तक पटाखे जलाने की मंजूरी दी है। वहीं सिर्फ ग्रीन पटाखे ही शहर में जलाए जा सकेंगे।
सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन क्रूएलिटी टू एनिमल्स (SPCA) ने जानवरों पर पटाखों से होने वाले हानिकारक प्रभाव को लेकर एक जागरूकता ड्राइव भी हाल ही में शुरू की थी। दिवाली पर किसी भी जानवर को इंजरी होने या हादसे पर SPCA की हेल्पलाइन नंबर 0172-2696450 पर कॉल की जा सकती है।























