
आज दिल्ली मे पाकिस्तान का एक डेलिगेशन सिंधु जल संधि पर करेगा वार्ता
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ जल विवाद पर वार्ता पर आज दिल्ली मे वार्ता करेगा। प्रतिनिधिमंडल वाघा बॉर्डर के जरिए यात्रा पर पहुंचेता।सिन्धु जल संधि, नदियों के जल के वितरण के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एक संधि है। इस सन्धि में विश्व बैंक (तत्कालीन ‘पुनर्निर्माण और विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय बैंक’) ने मध्यस्थता की। इस संधि पर कराची में 19 सितंबर, 1960 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे।





















