
आज जारी होगा जेईई मेन की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम
चंडीगढ़, 2 जुलाई ( विश्ववार्ता) इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2022 के पहले सत्र की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की विंडो दोबारा खोली जा रही है।





















