
आज जारी होगा एम्स आईएनआई सीईटी का रिजल्ट
चंडीगढ़,19 नवंबर (विश्ववार्ता)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) 2022-23 का परिणाम आज घोषित किया जाना है। जनवरी 2023 सत्र के लिए आईएनआई सीईटी परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – aiimsexams.ac.in पर देख सकेंगे।





















