
आज चुनाव आयोग इंटरनेशनल विजिटर प्रोग्राम (आईईवीपी) का करेगा आयोजन
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) इलेक्शन कमीशन इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम 2022 को होस्ट करेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के दिन आज निर्वाचन आयोग विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए वर्चुअल माध्यम से इंटरनेशनल विजिटर प्रोग्राम (आईईवीपी) का आयोजन करेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।





















