
आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर जाने के लिए पृथ्वी से भरेगा उड़ान
चंडीगढ़, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद भारत आज चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए इसे स्पेस में भेजा जाएगा। इस मिशन से भारत अपनी स्पेस पावर दुनिया को दिखाना चाहता है। अगर मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
चंद्रयान-3 को अंतरग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई तकनीकों को विकसित करने और प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अंतरिक्ष यान इंजीनियरिंग, लैंडिंग सिस्टम और खगोलीय पिंडों पर गतिशीलता और क्षमताओं में प्रगति में मदद करेगा।





















