आज चंडीगढ पहुंच रहे है भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा:
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चंडीगढ़ आ रहे हैं। बता दें कि नड्डा विभिन्न जिलों में होने वाले शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं। जेपी नड्डा बीते कल शुक्रवार शाम को पंचकूला पहुंचे थे। आज सुबह वह माता मनसा देवी मंदिर भी गए थे, जहां उन्होंने माता के दर्शन और मां का आशीर्वाद लिया। जेपी नड्डा दोपहर करीब 3 बजे सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में आएंगे। यहां वह शाम को 5.30 बजे शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे।
























