
आज चंडीगढ मे शहीदों की याद में दो मिनट का मौन
चंडीगढ़, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए चंडीगढ़ थम जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के सामान्य कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी। शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। यूटी प्रशासन की तरफ से इस संबंध में फैसला लिया गया है।





















