
आज चंडीगढ के किसी की फिल्म थिएटर मे फिल्म देखने का सुनहरा अवसर
मात्र 75 रुपए में देखे फिल्म
पढिय़े मजेदार खबर और फिल्म का मजा उठाये, सभी सिनेमाघरों पर लागू है ऑफर
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता) फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक मजेदार ऑफर आया हुआ है। इस ऑफर को अगर आप लूट सकते हैं तो लूट लें, दरअसल, ऑफर के तहत आप मात्र 75 रूपए में किसी भी सिनेमाघर में कोई भी फिल्म देख सकते हैं ऊपर से बेहद खास बात यह है कि ऑफर में लोगों की संख्या की कोई लिमिट नहीं है यानि आप अपने परिवार के लोगों के साथ भी मात्र 75 रूपए में फिल्म देखकर आ सकते हैं
दरअसल, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन भारत आज यानि कि 16 सितंबर 2022 को देश में ‘राष्ट्रीय सिनेमा दिवस’ मना रहा है जहां ऐसे ख़ास मौके पर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है और ऐलान किया है कि 16 सितंबर की तारीख में देश भर के सिनेमाघरों में मात्र 75 रुपये की फिल्म टिकट होगी अगर आप चंडीगढ़ रहते हैं तो यहां भी किसी भी सिनेमाघर में जाकर 75 रुपये में फिल्म देख सकते हैं























