
कहा मेरी जिंदगी के यादगार लम्हों के लिए शुक्रिया
: भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू आज टोक्यो से भारत लौट रही हैं। मीरा का मेडल अब तक भारत का इकलौता मेडल रहा है। वे ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। मीरा ने टोक्यो एयरपोर्ट से लौटते वक्त की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा- घर के लिए रवाना हो रही हूं। मेरी जिंदगी के खास यादगार लम्हों के लिए थैंक यू टोक्यो। वहीं, रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज ने मीरा को जीवनभर के लिए मुफ्त पिज्जा देने की पेशकश की है। डोमिनोज ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपने कहा और हमने सुन लिया। हम नहीं चाहते कि मीराबाई चानू फिर से खाने के लिए इंतजार करें। इसलिए हम उन्हें जीवनभर मुफ्त में पिज्जा देंगे।



















