
आज गुरदासपुर में विकास क्रांति रैली को देखते हुए पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था की
पढिये पूरी खबर नही होना पडेगा परेशान
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) आज गुरदासपुर में होने वाली विकास क्रांति रैली को देखते हुए पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था की है। अमृतसर से पठानकोट जाने वाले लाइट व्हीकल को खुंडा बाईपास से सठयाली पुल से होते हुए मुकेरिया के रास्ते पठानकोट की ओर डायवर्ट, अमृतसर से गुरदासपुर जाने वाले लाइट व्हीकल को बब्बरी बाईपास से नबीपुर से बहरामपुर से होते हुए दीनानगर की ओर डायवर्ट, पठानकोट से अमृतसर जाने वाले हैवी व्हीकल को मलकपुर चौक से मुकेरियां, टांडा, बटाला से होते हुए अमृतसर की ओर डायवर्ट किया है।
पठानकोट से अमृतसर जाने वाले लाइट व्हीकल को झंडा चक से पनियाड़ रोड से गुरदासपुर शहर की डायवर्ट, होशियारपुर से गुरदासपुर जाने वाले हैवी व्हीकल को मुकेरियां से पठानकोट डायवर्ट, श्री हरगोबिंदपुर से गुरदासपुर जाने वाले हैवी व्हीकल को घुमान से बटाला डायवर्ट, कलानौर से पठानकोट से हैवी व्हीकल को बब्बरी बाईपास के माध्यम से अमृतसर, कलानौर से पठानकोट जाने वाले हैवी व्हीकल को हरदोचन्नी रोड से दीनानगर पठानकोट डायवर्ट, पठानकोट से गुरदासपुर लाइट व्हीकल को परमानंद, दीनानगर, बेहरामपुर से बबरी बाईपास डायवर्ट किया है। एसएसपी गुरदासपुर हरीश दायमा ने जनता से अपील की है कि वह रैली के मद्देनजर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।





















