
आज खरीद लाईये टमाटर, महंगे टमाटर से आज मिलेगी निजात
इतने रुपये किलो के हिसाब से बेचेगी सरकार
चंडीगढ़, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) महीने भर से टमाटर की आसमान छूती कीमतों मे अब गिरावट आना शुरू हो गया है थोक बाज़ार में कीमतों में गिरावट के मद्देनजर केंद्र ने कल सहकारी समितियों-एनसीसीएफ और नैफेड को आज से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर की बिक्री करने का निर्देश दिया है।
जुलाई के महीने से एनसीसीएफ और नैफेड दोनों टमाटर की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमत में आई तेजी को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही हैं। शुरुआत में मंत्रालय ने दोनों सहकारी समितियों को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचने के लिए कहा था और बाद में इसकी कीमत घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी थी। बाद में इसे और घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया।





















