
आज एशिया कप में भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) भारत ग्रुप ए के दोनों मुकाबले जीतकर इस राउंड में पहुंचा तो अफगानिस्तान ने भी यहां पहुंचने के लिए ग्रुप बी के अपने दोनों मुकाबले जीते। शान के साथ सुपर 4 में पहुंचने वाली भारतीय टीम इस राउंड में एक अदद जीत के लिए तरस गई। उसे पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा और दूसरे मैच में उसे श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया। यानी ये मैच भारत के लिए एशिया कप के इस राउंड में पहली जीत हासिल करने का अंतिम मौका है।





















