

आज एक दूजे के हो जायेगेंं सिद्धार्थ और कियारा
आज सिद्धार्थ की दुल्हन बनेंगी कियारा
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता): कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। । आज दोनों की जिंदगी का स्पेशल डे है और दोनों एक दूजे संग सात जन्मों की कसमें खाने वाले हैं. कियारा के हाथों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेहंदी लग चुकी है और उनके नाम का चूड़ा भी सज गया है। कल कियारा-सिड की संगीत सेरेमनी हुई और दोनों ने ही अपने करीबीयों के साथ इस दिन को खास अंदाज में इंजॉय किया। कपल लंबी डेटिंग के बाद आज अपने परिवार और करीबीयों की बीच सात फेरे लेगा कियारा और सिद्धार्थ दोनों का ही परिवार 4 फरवरी को ही जैसलमेर पहुंच गया था और शादी की रस्में शुरू हो गईं थी । वही विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर लिखा है कि सिड और कियारा आज 2 से 4 बजे के बीच फेरे लेंगे।























