
आज इतिहास रच सकते हैं नीरज चोपड़ा
देश को 46 साल में पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल आने की उम्मीद
नई दिल्ली. नीरज चोपड़ा पर आज पूरे देश की नजर टिकी हुई है. पूरे देश को आज 46 साल में पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है. नीरज चोपड़ा भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 7 बजे मैंस जेवलिन थ्रो के फाइनल में उतरेंगे. अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में वह स्वर्णिम निशाना लगाकर इतिहास रचना चाहेंगे। नीरज अगर पदक जीत लेते हैं तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन जाएंगे





















