
आज इजरायल और हमास जंग का 18वां दिन
अब तक कुल इतने हजार लोग बॉर्डर एरिया से दूसरे इलाकों में शिफ्ट
हमास ने दो महिला बंधकों को किया रिहा
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इजरायल और हमास के बीच विनाशकारी युद्ध लगातार जारी है। इजरायल हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह कर रहा है। अब तक 20 हजार लोग बॉर्डर एरिया से दूसरे इलाकों में शिफ्ट हो चुके हैं और यह सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। इनमें से कई के पास रहने की जगह नहीं है, लिहाजा वो अपने रिश्तेदारों के पास शिफ्ट हो रहे हैं। कई स्कूल अब रिफ्यूजी कैम्प्स में तब्दील हो रहे हैं।
रात हमास ने 2 इजराइली महिला बंधकों को रिहा किया। 79 साल की नूरित कूपर और 85 साल की योचेवेड लिफशिट्ज को हमास के लड़ाकों ने किबुत्ज बीरी ने अगवा किया था।





















