आज आम आदमी पार्टी ने बुलाई Pac की अहम बैठक
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) 17 और 18 जुलाई को विपक्षी दल बेंगलुरु में मिलने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इस बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी का रुख साफ नहीं हुआ है. बैंगलोर मीटिंग से पहले यह खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी आज शाम 4 बजे पी.ए.सी. की अहम बैठक करेगी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पी.ए.सी. की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे. पार्टी ने इस बारे में जानकारी दी है.
























