
चंडीगढ, 13 अगस्त (विश्ववार्ता) आज चंडीगढ़ का नाम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने स्टेडियम में चंडीगढ़ के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की। सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में लहराते हुए ह्यूमन फ्लैग का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने सभी शहरवासियों को इसकी बधाई दी है। सुबह 10:30 बजे सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में विद्यार्थी एकत्रित हुए। चंडीगढ़ के अलग-अलग स्कूलों से इन्हें बुलाया गया।























