• Latest
  • Trending
आगामी विधानसभा सत्र में दिखेगी ई-विधानसभा की झलक, विधायकों के सामने नजर आएगी टैबलेट स्क्रीनः मुख्यमंत्री

आगामी विधानसभा सत्र में दिखेगी ई-विधानसभा की झलक, विधायकों के सामने नजर आएगी टैबलेट स्क्रीनः मुख्यमंत्री

4 years ago
Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ

Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ

14 minutes ago
Punjab: ਅਪਰਾਧਿਕ ਨੈਟਵਰਕ ਦੇ ਪੰਜ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ: 11 ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ 191 ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ

Punjab: ਅਪਰਾਧਿਕ ਨੈਟਵਰਕ ਦੇ ਪੰਜ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ: 11 ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ 191 ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ

37 minutes ago
Cricket: ਪੜ੍ਹੋ ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਿੰਨੀਆਂ ਦੌੜਾਂ ਦਾ ਟੀਚਾ ?

Cricket: ਪੜ੍ਹੋ ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਿੰਨੀਆਂ ਦੌੜਾਂ ਦਾ ਟੀਚਾ ?

1 hour ago
Entertainment: ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋ ਸ਼ਾਰਪਸ਼ੂਟਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Entertainment: ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋ ਸ਼ਾਰਪਸ਼ੂਟਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

2 hours ago
National: ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੇ ਲੱਦਾਖ ’ਚ 11 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 4 ਵਾਰ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ

National: ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੇ ਲੱਦਾਖ ’ਚ 11 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 4 ਵਾਰ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ

2 hours ago
Punjab: ਤਰਨਤਾਰਨ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨਗੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

Punjab: ਤਰਨਤਾਰਨ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨਗੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

3 hours ago
Weather Update: ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਮੀਂਹ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਪਹਾੜਾਂ ‘ਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ ਕਾਰਨ ਵਧੇਗੀ ਠੰਢ

Weather Update: ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਮੀਂਹ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਪਹਾੜਾਂ ‘ਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ ਕਾਰਨ ਵਧੇਗੀ ਠੰਢ

3 hours ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

4 hours ago
Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਕਰਨਗੇ ਵਾਪਸੀ

Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਕਰਨਗੇ ਵਾਪਸੀ

4 hours ago
Chhath Puja 2026: ਛੱਠ ਮਹਾਪਰਵ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ, ਡੁੱਬਦੇ ਸੂਰਜ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਰਘ

Chhath Puja 2026: ਛੱਠ ਮਹਾਪਰਵ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ, ਡੁੱਬਦੇ ਸੂਰਜ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਰਘ

4 hours ago
Punjab: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿਤ ਪਾਠ ਦਾ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ

Punjab: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿਤ ਪਾਠ ਦਾ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ

4 hours ago
🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

4 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
24 °c
Chandigarh
19 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
20 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

आगामी विधानसभा सत्र में दिखेगी ई-विधानसभा की झलक, विधायकों के सामने नजर आएगी टैबलेट स्क्रीनः मुख्यमंत्री

July 21, 2022
in हिन्दी न्यूज़
आगामी विधानसभा सत्र में दिखेगी ई-विधानसभा की झलक, विधायकों के सामने नजर आएगी टैबलेट स्क्रीनः मुख्यमंत्री

आगामी विधानसभा सत्र में दिखेगी ई-विधानसभा की झलक, विधायकों के सामने नजर आएगी टैबलेट स्क्रीनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र से पहले विधायकों को सीट पर बैठाकर मोक ई-सेशन करवाने की दी सलाह

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) की दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

चंडीगढ़, 21 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में ई-विधानसभा की झलक देखने को मिलेगी। विधानसभा में विधायकों के सामने टैबलेट की स्क्रीन नजर आएगी। इसे अपनाने में शुरूआत में झिझक जरुर होगी लेकिन धीरे-धीरे प्रयास करेंगे तो इसमें पारंगत होंगे। उन्होंने कहा कि ई-विधानसभा पर्यावरण के नाते से भी उपयोगी साबित होगी, यह व्यवस्था विधानसभा को पेपरलैस बनाएगी। इससे कागज की बचत होगी और पेड़ बचाए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला में हरियाणा विधानसभा द्वारा नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को जल्द ही विधानसभा का नया भवन भी मिलेगा। इस पर सहमति बन गई है, कागजी प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नया भवन बनने के बाद हरियाणा विधानसभा का मौजूदा भवन भी रहेगा, दोनों भवनों में अपनी तरीके से कामकाज किया जाएगा। विधानसभा के नए भवन की जरुरत महसूस की जा रही थी। भविष्य में विधायकों की संख्या बढ़ती है तो मौजूदा विधानसभा में सीटें बढ़ाने की भी जगह नहीं है। इसके चलते नई विधानसभा बनाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का सुंदर भवन तैयार किया जाएगा।

मील का पत्थर साबित होगी ई-विधानसभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ई-विधानसभा के लिए हरियाणा विधानसभा द्वारा बढ़ाया गया कदम मील का पत्थर साबित होगा। आज सारी दुनिया डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है। आज कंप्यूटर के युग ने जीवन को सरल कर दिया है। सभी विभागों में कंप्यूटर से कार्य हो रहा है। हमें नई पीढ़ी के साथ चलना है तो कंप्यूटर का इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनियाभर के एप्लीकेशन हमारे फोन में हैं। इसी तरह हमें ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) को भी सीखना है।

विधानसभा ही नहीं लोकसभा और दूसरे राज्यों की विधानसभा भी जुड़ेगी नीवा एप्लीकेशन से

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) के माध्यम से हम हरियाणा की विधानसभा ही नहीं बल्कि लोकसभा के साथ-साथ दूसरे राज्यों की विधानसभाओं के कामकाज को भी देख सकते हैं। इसके साथ ही दूसरी विधानसभाओं के कामकाज से तुलना भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पेश किए जाने वाले बिल, नोटिफिकेशन, प्रश्न-उत्तर आदि के बड़े-बड़े कागज के बंडल उठाकर लेकर जाते थे लेकिन अब ये सभी हमारे टैबलेट की स्क्रीन पर मौजूद होगा। उन्होंने जोर दिया कि ई-विधानसभा की कार्यप्रणाली को सभी विधायकों की सीट पर बैठाकर एक मोक ई-सेशन के माध्यम से करवाया जाना चाहिए।

परिवार पहचान पत्र को अपना रहे दूसरे राज्य

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं को ऑनलाइन किया है। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को लागू किया। यह व्यवस्था देश-दुनिया में कहीं नहीं है। आधार बना रही यूआईडीएआई भी अब हरियाणा के परिवार पहचान पत्र की टीम से बैठक कर रही है। इसके साथ-साथ उत्तरप्रदेश ने भी परिवार पहचान पत्र बनाए जाने का ऐलान कर दिया है। पीपीपी से परिवार की क्षमता का पता चलता है और सरकार आयवर्ग को ध्यान में रखकर अंत्योदय के भाव से कार्य कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम (डीबीटी) के तहत पहले चैक से राशि दी जाती थी लेकिन अब आरटीजीएस के माध्यम से पैसे भेजे जाते हैं। सिस्टम को ऑनलाइन करने से गलत तरीके से लाभ लेने वालों की पहचान हुई। इससे सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की बचत की है।

अब जमीनों के रिकॉर्ड को किया जाएगा डिजिटल

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अब सरकार जमीनों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। आज हालात ये हैं कि न्यायालय में सबसे अधिक मामले जमीनों से जुड़े चल रहे हैं। जमीने की धोखाधड़ी के केस सामने आते हैं। जमीनों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा, चाहे वह कोई भवन, खेती या अन्य जमीन हो। ऐसा करने से सभी को लाभ मिलेगा। जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल तैयार होने से गड़बड़ी भी बंद होगी।

देश की 5वीं विधानसभा होगी डिजिटलः ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि विधानसभाओं का पूरा सिस्टम डिजिटल और पेपरलैस किया जाए। हरियाणा विधानसभा ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए 60 प्रतिशत खर्च हरियाणा सरकार करेगी जबकि 40 प्रतिशत खर्च संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत सी विधानसभाएं डिजिटल हो चुकी हैं, इनमें हिमाचल, नागालैंड और उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद शामिल हैं। हमारा प्रयास है कि हम भी इसमें पीछे न रहें। हमारी कोशिश है कि हरियाणा देश की 5वीं विधानसभा बने जो पूरी तरह डिजिटल हो। विधायकों की मदद के लिए हरियाणा विधानसभा में ई-सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। जहां कर्मचारी और अधिकारी भी ई-विधानसभा के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने सभी विधायकों से समय निकालकर यह ट्रेनिंग लेने की गुजारिश की। श्री गुप्ता ने कहा कि ई-विधानसभा में पुराने रिकॉर्ड को भी डिजिटल किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान मौक सेशन भी होंगे ताकि विधायकों की कोई समस्या है तो उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि ई-विधानसभा बनने से कार्य में काफी सुधार होगा।

ई-विधानसभा से मिलेगा लाभः कंवरपाल

संसदीय कार्यमंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि ई-विधानसभा एक महत्वपूर्ण कार्य है। कई प्रदेश इस कार्य में बहुत आगे निकल गए हैं। हिमाचल, नागालैंड और गोवा की विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलैस हो चुकी हैं। इससे सिस्टम में काफी बदलाव आया है। विधानसभा के डिजिटल होने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बल मिलेगा। श्री कंवरपाल ने कहा कि इस कार्यशाला में विधायक जो सीखकर जाएंगे, उनका टेस्ट आगामी विधानसभा सत्र में होगा। ई-विधानसभा में निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ

Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ

by Ranjit Singh
November 15, 2026
0

Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ 'ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਫ਼ਿਲਮ ‘ਰਾਮਾਇਣ: ਪਾਰਟ 1’...

Most Popular

Punjab Breaking: ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਬਦਲਿਆ ਸਮਾਂ

Punjab Breaking: ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਬਦਲਿਆ ਸਮਾਂ

by Ranjit Singh
3 weeks ago
0

Punjab Breaking: ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਬਦਲਿਆ ਸਮਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 28 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ 2...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 