
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ा फेरबदल
कांग्रेस आलाकमान ने राज्यों के नए प्रभारियों की सूची की जारी
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज की छुट्टी, ये होंगे नए प्रभारी
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) । आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों के प्रभारी बदलकर नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पंजाब में कांग्रेस ने पी.पी.सी.सी. इंचार्ज हरीश चौधरी को हटा कर दवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बना दिया है। बता दें कि देवेंद्र यादव दिल्ली के कांग्रेस नेता थे। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रधान मलिकार्जुन ने बडा़ फेरबदला करते हुए यह फैसला लिया है।
एक तरफ जहां कांग्रेस द्वारा पंजाब में आप के साथ समझौता करने के मुद्दे पर बवाल मचा हुआ है, दूसरी तरफ पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से अपने स्तर पर इक_ बनाया जा रहा है। जिस कारण पंजाब में हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन में बदलाव करते हुए नए युवा प्रभारी को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज नियुक्त किया गाया है। अब देखन यह है कि देवेंद्र यादव कैसे अपनी सूझबूझ से पंजाब में कांग्रेस के हालात को काबू करते हैं।
कांग्रेस आलाकमान ने राज्यों के नए प्रभारियों की सूची जारी कर दी, जिसमें सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया गया। अभी तक कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थीं। कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ये निर्णय लिया है। बीजेपी के साथ अब देखा जा रहा है कि कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है।






















