
आखिर जो नही होना था वह हो गया भारत विश्वकप के फाइनल मुकाबले मे ऑस्ट्रेलिया से हारा
जिस गेंदबाजी के दम पर यहां तक पहुंचे, वही फाइनल में हुई बेअसर
मुझे इस टीम पर गर्व है’, फाइनल में भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का बयान
हर खिलाडी की आंख हुई नम
चंडीगढ, 20 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत को वल्र्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वल्र्ड कप का खिताब जीता। इस हार ने भारतीय फैंस को 2003 वल्र्ड कप फाइनल की याद दिला दी। 20 साल पहले कंगारुओं ने हमें जोहान्सबर्ग में 125 रन से हराया था।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई। 241 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारतीय टीम के खिलाडी इतने भावुक हो गये कि आंसू नही रोक पाये। हार का दुख सब खिलाडियो पर साफ दिखाई दे रहा था।
टीम इंडिया जिस गेंदबाजी के दम पर फाइनल तक पहुंची थी, वही गेंदबाजी फाइनल में बेअसर दिखी। न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी भारतीय खिलाड़ी फ्लॉप हुए। भारतीय गेंदबाजों ने जहां इस मैच से पहले तक पूरे विश्व कप में विपक्षी टीम को अपनी सीम और स्विंग से परेशान किया था, इस मैच में शुरुआती कुछ ओवरों में जरूर सीम और स्विंग देखने को मिली, लेकिन 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह जम गए। ट्रेविस हेड ने शानदार शतक और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाया औ भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।
करारी हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने आंसू नहीं रोक पाए. फाइनल मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान के चेहरे पर हार की निराशा साफ दिखाई दी. खिताब से चूकने के बाद रोहित ने कहा, “रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं गया है लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है जिस तरह से हमने पूरे टूर्नामेंट में खेला. हम 20-30 रन कम रह गए. जब राहुल और विराट 25 ओवर के आसपास बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब हमने सोचा था कि 270-80 रन पार स्कोर होता.”





















