
आखिरी बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में हारा भारत
अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 से बनायी बढ़त
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता): दक्षिण अफ्रीका ने गुरूवार को यहां बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय मुकाबले में भारत को नौ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी. संजू सैमसन ने 63 गेंद पर नाबाद 86 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ा. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और संजू सैमसन ने आखिरी बॉल तक संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दूल ठाकुर ने लिए। रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी।






















