
शमी ने न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त से रोका
रिजर्व डे में मिलेगी जीत या मैच होगा ड्रॉ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का नतीजा बुधवार को रिजर्व डे में निकलेगा। मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 64 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड पर 32 रन की लीड ले ली है। फिलहाल, विराट कोहली 8 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर नाबाद हैं टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 5वें दिन पहली पारी में 249 रन ही बना सकी। दिन का खेल खत्म होने से पहले कीवी पेसर टिम साउदी ने भारत के दोनों ओपनरों को पैवेलियन भेज दिया. युवा शुभमन गिल दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सके और 33 गेंदों पर 8 रन बनाकर lbw आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा को भी उन्होंने पैवेलियन की राह दिखा दी. रोहित ने 81 गेंदों का सामना किया और 2 चौकों की मदद से 80 रन बनाए. अब मैच रिजर्व डे यानी बुधवार को भी खेला जाएगा.



















