lol
आईसीसी ने की वनडे विश्वकप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा
इस तारिख को होगा भारत व पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के मैच से होगा वर्ल्ड कप का आगाज,भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता): , आईसीसी ने आईसीसी वनडे विश्वकप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने मुंबई के लोअर परेल में सेंट रेजिस एस्टर बॉलरूम में विश्वकप शेड्यूल की घोषणा की। भारत इस पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। वनडे विश्वकप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत के 12 मैदान पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेले जाएंगे. सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में होने की उम्मीद है, जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा.
भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। खास बात तो ये है कि इस बार भारत टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। आईसीसी ने हाल ही में 12 शहरों में होने वाले विश्व कप के सभी मुकाबलों के वेन्यू का खुलासा किया था।
भारत के मैच
| तारीख | खिलाफ | जगह |
| 8 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई |
| 11 अक्तूबर | अफगानिस्तान | दिल्ली |
| 15 अक्तूबर | पाकिस्तान | अहमदाबाद |
| 19 अक्तूबर | बांग्लादेश | पुणे |
| 22 अक्तूबर | न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
| 29 अक्तूबर | इंग्लैंड | लखनऊ |
| 2 नवंबर | क्वालीफायर-2 | मुंबई |
| 5 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता |
| 11 नवंबर | क्वालीफायर-1 | बेंगलुरु |
| 15 नवंबर | सेमीफाइनल-1 | मुंबई |
| 16 नवंबर | सेमीफाइनल-2 | कोलकाता |
| 19 नवंबर | फाइनल | अहमदाबाद |























