
आईपीएल 2024 मे आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच बडा मुकाबला
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) आईपीएल 2024 का छठा मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरसीबी अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी जबकि पंजाब की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। यह मुकाबला 25 मार्च को शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट से हराया था जबकि पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों की नजर आज खेले जाने वाले मैच पर होगी। शिखर धवन के नेतृत्व में पंजाब दो अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि आरसीबी नौवें स्थान पर बनी हुई है। फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई में टीम इस मुकाबले में जीत के साथ अपने नेट रनरेट को सुधारना चाहेगी।




















