
आईपीएल-2024 मे आज मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बडा मुकाबला
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) आईपीएल-2024 मे आज मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच दो नए कप्तानों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड के नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन यहां उनके रणनीतिक कौशल पर भी सभी का ध्यान टिका रहेगा।
दोनों टीम अपना पहला मैच जीत कर एक-दूसरे का सामना करेंगी और उनका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखना होगा। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से ठीक पहले गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपने नेतृत्व कौशल का अच्छा परिचय दिया था। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से जुडऩे के बाद कप्तानी संभालने वाले गिल ने भी अपने पूर्व कप्तान के सामने इस नई भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गिल अभी 24 वर्ष के हैं और आईपीएल में सबसे कम उम्र के कप्तान हैं।।






















