
आईपीएल मे आज दिल्ली ने कोलकाता को हराया
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (विश्ववार्ता) आईपीएल 2022 के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रन से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।





















