
आईपीएल मे आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला जारी
गिल-साहा क्रीज पर
चंडीगढ़, 7 मई (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का 51वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर में बगैर नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स : अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, श्रीकर भरत, शिवम मावी, जयंत यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स : क्रुणाल पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आवेश खान।























