
दिल्ली, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता):IPL-2021 सीजन के 23वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। CSK 6 मैच में लगातार 5वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, SRH की यह लीग में 5वीं हार है। वे पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। चेन्नई ने हैदराबाद को पिछले 10 मुकाबले में 7वीं बार हराया है। हैदराबाद ने मनीष पांडे के 61 और वॉर्नर के 57 रनों की मदद से 3 विकेट पर 171 रन बनाए। चेन्नई ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।



















