
वानखेड़े स्टडियम के 8 ग्राउंड्समैन कोरोना वायरस से संक्रमित
दिल्ली. 3 अप्रैल (विश्ववार्ता): इंडियन प्रीमियर लीग पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है. आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. उससे पहले एक चिंताजनक खबर आ रही है. वानखेड़े स्टडियम के 8 ग्राउंड्समैन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के 10 मुकाबले खेले जाने हैं. मुंबई समेत महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है.




















