
आईपीएल के रोमाचंक मुकाबले मे पंजाब ने चेन्नई को हराया
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल 2022 के आज के एक बेहद रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 187 रन बनाए थे और सीएसके को जीत के लिए 188 रन चाहिए थे, लेकिन लाख को कोशिश के बाद भी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स के अब आठ अंक हो गए हैं।






















