
आईपीएल के फाइनल मे आज चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस
जो जीता वही सिंकदर
चंडीगढ़, 28 मई (विश्ववार्ता) आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा यानी फाइनल मुकाबला आज 28 मई, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की पहली फाइनलिस्ट बनी थी. इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने बीते शुक्रवार क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
एक तरफ चार बार आईपीएल जीतने वाले दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं तो दूसरी ओर, उनके नक्शेकदम पर चलने वाले युवा कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। दोनों खिलाडिय़ों के बीच अहमदाबाद में एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने रोचक मुकाबले की उम्मीद है।























