
आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार अकाली नेता बंटी रोमाणा को कोर्ट से मिली बडी राहत
मोहाली कोर्ट का आया बडा फैसला, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) मोहाली कोर्ट ने आज आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किये गये अकाली नेता बंटी रोमाणा को बडी राहत देते हुए रोमाणा को जमानत दे दी है। जानकारी के लिए बतां दे कि 2014 में गायक कंवर ग्रेवाल के शो के वीडियो में फर्जीवाड़ा कर छेड़छाड़ का उन पर आरोप था पोस्ट किए गए लिंक में गायक कंवर ग्रेवाल के 2014 यूके शो के वीडियो में फर्जीवाड़ा और छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश से संबंधित बोल बोले गए थे।
इसकी शिकायत मटौर थाने में की गई और इस ट्विटर हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। जैसे ही साइबर सेल ने इसकी जांच की तो अकाली दल के महासचिव परमबंस सिंह रोमाणा के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।























