आईएएस संजय पोपली को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS ऑफिसर संजय पोपली की जमानत याचिका को खारिज कर दी. संजय पोपली ने मोहाली कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद 20 अक्टूबर को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने भी इसे रद्द कर दिया
गौरतलब है कि 2008 बैच के आईएएस ऑफिसर पोपली को पंजाब की स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में 20 जून 2022 को गिरफ्तार किया था. तभी से वे जेल में हैं. उन्हें पंजाब के वॉटर और सीवरे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में टेंडर के आवंटन से संबंधित एक मामले में कथित रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.