
आईएएस अधिकारी विजय दहिया की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा के आईएएस अधिकारी विजय दहिया की अग्रिम जमानत की मांग को लेकर दाखिल याचिका को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दहिया पर आरोप है कि उन्होंने बिल क्लियर करने की एवज में रिश्वत ली है। इससे पहले पंचकूला जिला अदालत उनकी याचिका को खारिज कर चुकी है।
दहिया हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वत मामले में आरोपी हैं। हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिश्वत के पांच लाख रुपये पकड़े गए थे।





















