
आंध्र प्रदेश मे फैक्ट्री में लगी भीषण आग
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
चंडीगढ, 14 अप्रैल ( विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि आंध्र प्रदेश के मुसुनुरु गांव में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है। आग के कारण मे 6 मजदूरों की मौत हो गई है। पीएम मोदी और राज्य के सीएम और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान भी किया है।






















