
आंगनवाडी केंद्र पर खराब राशन वितरण मामले में कडी कार्रवाई, सुपरवाइजर सस्पेंड
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा कैथल जिला के आंगनवाडी केंद्र पर खराब राशन मामले में कडी कार्रवाई के आदेश के बाद सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं विभाग द्वारा जिला परियोजना अधिकारी, कैथल व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुहला को सेवा नियम 8 के तहत चार्जशीट करते हुए उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।





















