
अस्पताल से बाहर आकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर बोला जमकर हमला
कहा एक चंद्रशेखर मरेगा तो हजार चंद्रशेखर खड़े होंगे
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) भीम आर्मी चीफ हुए हमले बाद चंद्रशेखर आजाद ने आज अस्पताल से बाहर आकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सत्ता का संरक्षण मिला है, इसलिए अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इस घटना पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। भीम आर्मी चीफ ने कहा कि अगर एक चंद्रशेखर मरेगा तो हजार चंद्रशेखर खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस भुलावे में न रहे कि चंद्रशेखर मर जाएगा तो दलितों, वंचितों और शोषितों की आवाज दब जाएगी।
इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि सीएम योगी मेरे मरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन, मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं हूं। क्योंकि मुझे दलितों, वंचितों और शोषितों की लड़ाई लडऩी है।





















