
असामाजिक तत्वों की धरपकड मोहाली जिले के डेराबस्सी मे पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
संदिग्धों से की पूछताछ
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता) मोहाली जिले के डेराबस्सी मे आज सुबह पंजाब पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया । सर्च के दौरान पुलिस पार्टियों ने घरों में जाकर किराए पर रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन की। संदिग्धों से पूछताछ भी की। बतां दे कि पंजाब में नशे पर नकेल लगाने और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए लगातार पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। डेराबस्सी में कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया और रिहायशी सोसायटी और कॉलोनियों को चारों तरफ से घेर कर सर्च की गई। पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी इस सर्च के दौरान मौजूद थे। इस मौके पर डॉग स्क्वाड भी मौजूद था।
पुलिस ने संदिग्धों के घरों में रखे सामान की भी गहनता से जांच की। इसके अलावा डेराबस्सी में बनी बस्तियों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया।























