टोक्यो, एजेंसी। जापान के प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भारत यात्रा रद हो सकती है। भारत में नागरिकता कानून को लेकर गुवाहाटी में उपजे विवाद के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा टल सकती है। बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजा अबे की असम की राजधानी गुवाहाटी में एक शिखर वार्ता होनी थी। गौरतलब है कि भारत में नागरिकता कानून को लेकर असम और पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। जापान के जीजी प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत दौरा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद कर सकते हैं। इसके तहत जापान के प्रधानमंत्री रविवार को भारत पहुंचना हैं। आबे को गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेना है।