अश्लील वीडियो लीक मामले में एक आरोपी को मिली जमानत
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो लीक मामले में रंकज को जमानत मिल गई है। खरड़ कोर्ट में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास निधि सैनी की अदालत में रंकज वर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने एक लाख रुपये का बेल बांड भरवाकर रंकज की जमानत याचिका को मंजूर कर दिया है।






















