
अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश
चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में आज यानी शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. सियांग जिले में आने वाले सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जहां यह हादसा हुआ.घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।























