अरुणाचल प्रदेश: तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है।जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है किअरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सैनिक एलएसी क्रॉस कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें खदेड़ दिया।






















