
अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग करने वाले को HC ने फटकारा
हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- भारी जुर्माना..
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली हाई कोर्ट से सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को पद से हटाए जाने की मांग करने वाली याचिका पर फटकार लगाई। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि यह पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के ही पूर्व विधायक रहे संदीप कुमार ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद उनको सीएम पद से हटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले अन्य लोगों की ओर से दायर इसी तरह की दो याचिकाएं पहले ही हाई कोर्ट की ओर से खारिज कर दी गई थीं। बता दें कि केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए यह तीसरी याचिका हाई कोर्ट में दायर की गई है। इससे पहले हाई कोर्ट ने दो जनहित याचिकाएं खारिज कर दी थीं।
एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने 4 अप्रैल को इस मुद्दे पर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा था कि मुख्यमंत्री बने रहना केजरीवाल की व्यक्तिगत इच्छा है। संदीप कुमार ने याचिका में दिलाया कि उनके केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने की क्षमता पर संदेह है, क्योंकि उन्हें न्यायिक हिरासत में रहते हुए कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल कानूनी रूप से स्वतंत्र नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वे न्यायिक हिरासत में हैं।























