
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
पत्नी ने भावुक होकर पढ़ी अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी
कहा आपका भाई, आपका बेटा लोहे की तरह मजबूत है
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “… आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रूहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है… मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती… भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है… भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कंमज़ोर कर रही हैं…हमें इन शक्तियों को हराना है… मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा…”
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से भेजा सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘मैं आम आदमी पार्टी (आप) के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। इससे भाजपा वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं. मैं जल्द वापस आऊंगा।’






















