
अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक व वैचारिक विरोधियों के विरुद्ध पंजाब पुलिस का कर रहे दुरुपयोग:तरुण चुग
कुमार विश्वास व अन्य नेताओं पर छापेमारी कर भगवंत मान ने साबित किया कि पंजाब सरकार दिल्ली के रिमोट से चला रही है: तरुण चुग
चंडीगढ़, 20 अप्रैल: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज यूपी के गाजियाबाद में देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास नवीन कपूर सहित कई राजनेताओं के घर पर पंजाब पुलिस की छापेमारी की, उस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने गुरु अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब पुलिस बल का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए दुरुपयोग कर रहे है एवम केजरीवाल अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्रतिशोध की ज्वाला को शांत करने के लिये पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे है।
चुग ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अब तक दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ ऐसे तीन मामले दर्ज किए हैं, जो राजनीतिक कारणों से कभी पंजाब नहीं गए।
चुघ ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली की एक कांग्रेस नेता के घर पर भी छापेमारी की है।
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो क्लिप के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए दिल्ली के भाजपा नेता नवीन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के तरीके की कड़ी निंदा की। वीडियो क्लिप को 6 अप्रैल को एक डिस्क्लेमर के साथ पोस्ट किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने आप के कानूनी प्रकोष्ठ के लिए काम करने वाले गुरभेज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
चुग ने कहा कि आप के राजनीतिक प्रतिशोध का पहला संकेत तब सामने आया जब पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय में महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर को हटाने के बारे में ट्वीट करने के लिए महाराष्ट्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया। आप पार्टी मोहाली के जिला पदाधिकारी ने राज्य पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसी तरह, पंजाब पुलिस के साइबर सेल ने हाल ही में भाजपा के युवा कार्यकर्ता टीपी सिंह बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन्होंने कथित तौर पर फिल्म कश्मीर फाइल्स पर अपनी टिप्पणियों के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था।
चुग ने पुलिस बल का राजनीतिकरण करने के आप के मंसूबों की निंदा की और राजनीतिक हिसाब-किताब के हिसाब से अन्य राज्यों में इसका इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी। चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के विभिन्न राज्यों में लगभग सभी दलों की सरकारें हैं। अगर पुलिस बल का दुरुपयोग की परंपरा शुरू हो गई तो लोकतंत्र में हमारी स्वस्थ परंपराओं को अघात लगेगा। अरविंद केजरीवाल अपने आप को अराजक मान चुके हैं क्या केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयोग देश में राजनीतिक अराजकता फैलाने के लिए करना चाहते है।





















