
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंजाब में राम भक्तों का उत्साह चरम पर
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर लाईटो से हुआ जगमग, सीमा पर सुरक्षा कड़ी
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) राम मंदिर में आज होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज- धजकर तैयार है और वही देश भर मे लोगो मे उत्साह व जोश दिखाई दे रहा है पंजाब की बात करे तो े हर जगह लोगो मे भक्ति भाव देखा जा रहा हेै। लेकिन वैसा ही राममय माहौल हजारों मील दूर पंजाब के जालंघर में देखने को मिल रहा है। उत्तरी भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर आयोध्या से कम नहीं लग रहा है। जालंधर के मशहूर शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर को पूरी तरह से रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों की रोशनियों से सजाया गया है। यहां एक लाख 21 हजार भव्य दीपों से दीपमाला जलाई जाएगी। शाम को प्रसिद्ध गायक श्रीराम भजनों पर झूमने को विवश करेंगे।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पंजाब में राम भक्तों का उत्साह चरम पर है। सभी 22 जिलों में भगवान राम के आगमन की खास तैयारी पूरी हो चुकी हैं। हजारों जगहों पर अयोध्या के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। घर-घर व दुकानों पर भगवान श्रीराम के ध्वज फहराए गए हैं। पूरा सूबा भगवा रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।























