• Latest
  • Trending

अम्बाला की पवित्र भूमि से देश को आजाद कराने के लिए सबसे पहले क्रांति की ज्वाला भभकी : गृह मंत्री अनिल विज

4 years ago
Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

10 minutes ago
ਮਹਿੰਗੀਆਂ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਨੇ ਵਿਗਾੜਿਆ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਥਾਲੀ ’ਚੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋਣ ਲੱਗੀਆਂ ਮਨਪਸੰਦ ਸਬਜ਼ੀਆਂ

ਮਹਿੰਗੀਆਂ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਨੇ ਵਿਗਾੜਿਆ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਥਾਲੀ ’ਚੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋਣ ਲੱਗੀਆਂ ਮਨਪਸੰਦ ਸਬਜ਼ੀਆਂ

41 minutes ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

1 hour ago
Punjab: ਸੋਨੀਆ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ਦੀ ਲਾਂਚਿੰਗ ’ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ, ਸਿਆਸੀ ਹਲਕਿਆਂ ’ਚ ਛਿੜੀ ਨਵੀਂ ਚਰਚਾ

Punjab: ਸੋਨੀਆ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ਦੀ ਲਾਂਚਿੰਗ ’ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ, ਸਿਆਸੀ ਹਲਕਿਆਂ ’ਚ ਛਿੜੀ ਨਵੀਂ ਚਰਚਾ

1 hour ago
National: SIR ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ

National: SIR ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ

2 hours ago
Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

2 hours ago
🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

2 hours ago
PM Modi ਅੱਜ ਕਵਾਡ ਸੰਮੇਲਨ ’ਚ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ, ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

PM Modi ਅੱਜ ਕਵਾਡ ਸੰਮੇਲਨ ’ਚ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ, ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

2 hours ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

4 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

11 hours ago
ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ (MC) ਉਪ-ਚੋਣਾਂ 2026 : ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ

ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ (MC) ਉਪ-ਚੋਣਾਂ 2026 : ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ

11 hours ago
ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਤੇ ਛੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਥੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਚਿੱਤਰ ਕਿਤਾਬਚਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ

ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਤੇ ਛੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਥੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਚਿੱਤਰ ਕਿਤਾਬਚਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ

11 hours ago
Hindi News
English News
Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
20 °c
Chandigarh
19 ° Wed
19 ° Thu
19 ° Fri
19 ° Sat
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

अम्बाला की पवित्र भूमि से देश को आजाद कराने के लिए सबसे पहले क्रांति की ज्वाला भभकी : गृह मंत्री अनिल विज

December 8, 2022
in हिन्दी न्यूज़

अम्बाला की पवित्र भूमि से देश को आजाद कराने के लिए सबसे पहले क्रांति की ज्वाला भभकी : गृह मंत्री अनिल विज

पहली बार अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क ओपन एयर थियेटर में किया गया नाटक “दास्तान-ए-अम्बाला” का मंचन

गृह मंत्री अनिल विज ने तालियां बजाकर कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा और कहा कि “कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया और अम्बाला पर आधारित इस नाटक को समूचे हरियाणा में दिखाने का भी प्रयास होगा”

चंडीगढ़, 7 दिसम्बर- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की भूमि पवित्र भूमि है और यहीं से देश को आजाद कराने के लिए ज्वाला भभकी, इसके बाद ही देश को आजादी मिली और आज हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं।

श्री विज गत देर सांय अम्बाला छावनी सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में “दास्तान-ए-अम्बाला” के मंचन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नाटक के कलाकारों की तालियां बजाकर प्रशंसा करते हुए कहा कि नाटक में कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय करते हुए इसे जीवंत किया है जिसमें 1857 में क्रांति की ज्वाला अम्बाला छावनी से कैसे फूटी इसको पूरी तरह से दर्शाया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि नाटक को समूचे हरियाणा में प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि लोग जान सकें कि 1857 की क्रांति अम्बाला से कैसे प्रारंभ हुई। गृह मंत्री ने कहा कि नाटक के कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है और वह अम्बाला छावनी की तमाम जनता की ओर से कलाकारों का आभार व्यक्त करते हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला-ए-दास्तान नाटक का मंचन 8 दिसम्बर तक चलेगा। नाटक में अम्बाला सैन्य क्षेत्र से जुड़ा भी इतिहास है इसलिए अंतिम दिन गुरूवार को केवल सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों के लिए नाटक का मंचन होगा।

मेरठ से 9 घंटे पहले अम्बाला छावनी से फूटी क्रांति की ज्वाला : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अम्बाला की दास्तान के नाटक का मंचन आज यहां किया गया है जिसमें दिखाया गया कि हिंदुस्तान में आजादी की लड़ाई का जन्म अम्बाला छावनी से हुआ और आजादी की ज्वाला अम्बाला छावनी से उठी। वह सभी कलाकारों को जिन्होंने इस नाटक के मंचन में अभिनय किया है उन्हें बधाई देता हूं। सभी ने बेहतरीन तरीके से इसमें अभिनय किया और सारे अम्बाला की उस समय क्या-क्या भूमिका रही और कैसे अम्बाला से आजादी की पहली लड़ाई मेरठ से 9 घंटे पहले अम्बाला छावनी स्थित 60वीं नेटिव इन्फेंटरी से शुरू हुई इसका पूरा वर्णन किया गया है। अम्बाला छावनी में आज भी काली प्लाटून का पुल है और उस पुल के पार ही नेटिव इन्फेंटरी यूनिट थी और पुल के दूसरी ओर यूरोपियन लाइन थी। नेटिव इन्फेंरी ने 10 मई को प्रात: 9 बजे हथियार लेकर अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था और 12 बजे 5वीं नेटिव इन्फेंरी ने युद्ध का ऐलान किया। रविवार के दिन सभी अंग्रेज चर्च में जाते थे और योजना यह बनी थी कि सभी अंग्रेज चर्च में एकत्रित होंगे तो सभी को मारकर दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा। मगर, एक सिपाही श्याम सिंह द्वारा अंग्रेजों को योजना पहले बता देने से अंग्रेज अलर्ट हो गए। मगर, जिस समय हथियार लेकर भारतीय सिपाही बैरकों से निकले तो आंदोलन आरंभ हुआ और इसके बाद हरियाणा के अन्य शहरों के अलावा मेरठ व देश के अन्य हिस्सों में जंग लड़ी गई।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की लड़ाई की पूरी प्लानिंग की गई थी और इतिहासकार मानते हैं कि इसकी प्लानिंग अम्बाला छावनी से की गई थी, वैसे तो 26 मार्च से जो इस क्रांति में बाधा थे उन सबके घरों व दफ्तरों को क्रांतिकारियों ने आग के हवाले करना आरंभ कर दिया था।

400 करोड़ रुपए की लागत से 1857 की क्रांति के शहीदों को समर्पित बन रहा शहीद स्मारक

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक जीटी रोड बनाया जा रहा है जोकि 400 करोड़ की लागत से बन रहा है। स्मारक में अलग-अलग माध्यमों से जंगे-ए-आजादी को  दिखाया जाएगा। पहले हिस्से में अम्बाला छावनी में क्रांति की ज्वाला, दूसरे हिस्से में हरियाणा और तीसरे हिस्से में समूचे देश में 1857 की क्रांति को भिन्न-भिन्न तरीकों से प्रदर्शित किया जाएगा। हमें यही पढ़ाया गया कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी, मगर कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था मगर उससे 28 साल पहले 1857 में लोगों ने लड़ाई लड़ी, मगर उन्हें कभी याद नहीं किया गया। मगर आज नाटक के मंचन में कई नाम बताए गए।

शहीद स्मारक में इतिहास प्रदर्शित करने के लिए 6 प्रमुख इतिहासकारों की समिति बनाई : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने यह सब जानने के लिए हिंदुस्तान के 6 प्रमुख इतिहासकारों की समिति बनाई जिसमें अम्बाला के 2 इतिहासकारों को जिनमें प्रो. यूवी सिंह व तेजिंद्र सिंह वालिया को शामिल किया गया है जोकि एक-एक तथ्य को निकाल शहीद स्मारक में प्रदर्शित करेंगे। 1857 की क्रांति में रोटी और कमल के फूल का महत्व था और शहीद स्मारक में 70 फुट ऊंचा कमल का फूल बनाया जाएगा। शहीद स्मारक में 85 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो चुका है जबकि आर्ट वर्क के जल्द टेंडर होंगे। हिंदुस्तान के बड़े म्यूजियम बनाने वाली कंपनियों द्वारा शहीद स्मारक में कार्य करने की हमें उम्मीद है।

20 साल से लड़ रहे शहीद स्मारक बनाने के लिए लड़ाई, हमारी सरकार आते ही मंजूरी मिली: अनिल विज

मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह 20 साल से शहीद स्मारक निर्माण के लिए लड़ते आ रहे हैं और सन् 2000 से विधानसभा से वह लगातार इसकी मांग उठाते आ रहे हैं। हमारी सरकार के आते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत इसे अम्बाला छावनी में बनाने की मंजूरी दी।

Share197Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

by Ranjit Singh
November 17, 2026
0

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 17 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ):...

Most Popular

THOUGHT OF THE DAY :🙏🌸 ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ 🌸🙏

THOUGHT OF THE DAY :🙏🌸 ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ 🌸🙏

by Navjot
1 day ago
0

  ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 16 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) 💫💫ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਉਦੋਂ ਹੀ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਜੋਖਮ ਉਠਾਉਂਦੇ ਹਾਂ। ਸਭ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 