
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आ रहे है भारत, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आगामी 7 सितंबर को भारत आ रहे है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। जी20 समूह का मौजूदा अध्यक्ष भारत नयी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेजबानी करेगा।























