
अमेरिका से फिर आई दुखदाई खबर: रोजी रोटी कमाने गये युवक की मौत से परिवार मे मची चीख पुकार
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) : विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है हर दिन कोई न कोई दुखदाई खबर से मां कलेजा बाहर आ जाता है। अब खबर आ रही है मुकेरियां के अधीन आते गांव नवां भंगाला के नौजवान की अमरीका में ट्रक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिमरन पाल सिंह साधु पुत्र अवतार सिंह निवासी नवां भंगाला उम्र 28 साल जो रोजी रोटी कमाने के लिए अपने गांव भंगाला से 2018 में अमरीका गया था पर गत दिवस वह अमरीका के शहर फ्रिजनों से अपना ट्रक लोड करके ऐरीजोना शहर की तरफ जा रहा थ।
बर्फ ज्यादा होने के कारण उसका ट्रक स्लिप हो गया जिस कारण ट्रक हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि हमारे बेटे का शव पंजाब पहुंचाया जाएं।





















